छापेमारी कर चार पैथालॉजी व क्लीनिक कराए गए सील
कानपुर, जून 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एसीएमओ ने झोलाछाप, क्लीनिक, पैथालॉजी व निजी नर्सिंग होम की छापेमारी में चार स्थानों पर अपंजीकृत व अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी एवं क्लीनिक को सील कर बंद करा दिया। शनिवार को एसीएमओ डा. एसएल वर्मा ने अकबरपुर सदर में देव डेन्टल क्लीनिक, आरती डेन्टल क्लीनिक, शर्मा क्लीनिक रूरा रोड अकबरपुर व डा. सुल्तान क्लीनिक पावर हाउस रोड अकबरपुर में छापेमारी कर आवश्यक अभिलेख के बाबत जांच-पड़ताल की। इस दौरान इनके द्वारा आवश्यक प्रपत्र व अवैध रूप से संचालित मिलने पर चारों को सील कर रिपोर्ट डीएम को भेज कार्यवाही की बात कही। इस दौरान छापेमारी की भनक लगते ही कई लोग अपनी क्लीनिक के शटर गिरा कर खिसक गये। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी, कार्रवाई में मतभेद एसीएमओ ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। बिना पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.