अररिया, मई 4 -- बथनाहा, एक संवाददाता 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के कार्यक्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई। 'जी' समवाय बेला के अंतर्गत सीमा चौकी बसमतिया की विशेष नाका टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/10 के पास भारतीय सीमा में लगभग 50 मीटर अंदर गांव बोहरा (वार्ड संख्या 09) के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त किया। जब्त किए गए सामान में तीन बोरा चीनी (135 किलोग्राम), 2.25 लीटर की कोल्ड ड्रिंक (180 लीटर), 1.25 लीटर की कोल्ड ड्रिंक (55 लीटर), रिफाइंड तेल (24 किलोग्राम), कैल्शियम नाइट्रेट (80 किलोग्राम), सोनालिका इंजन ऑयल (25 लीटर), मैदा (80 किलोग्राम), मुकेश खैनी के 4560 पैकेट, असली किसान बीड़ी (नं. 575) के 700 पैकेट, 900 माचिस की डिब्बियां, दो साइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.