औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- दाउदनगर उत्पाद थाना द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के अशोका फील्ड छठकी फील्ड से अवैध देशी शराब बरामद की गई है। एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पचकठवा निवासी विजय चौधरी के रूप में की गई है। प्लास्टिक के बोरे में रखी गई देशी शराब जब्त की गई। प्रत्येक पेटी में दो सौ एमएल की 45-45 पीस देशी शराब रखी गई थी। कुल 135 पीस देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 27 लीटर है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.