बागपत, अक्टूबर 3 -- दाहा। किसानों की समस्याओं को लेकर कान्हड़ देवी मंदिर पर चल रहे धरने पर आयोजित पंचायत में शनिवार को चेतावनी दी गई कि यदि छापेमारी के नाम पर विद्युत कर्मी गांवों में घुसे तो घेराव किया जाएगा। इसको लेकर 13 अक्टूबर को फिर पंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें बड़ा फेसला लिया जायेगा। किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में कान्हड़ देवी परिसर में चल रहा किसानों का धरना दसवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: खजनी के 20 गांवों से गुजरेगी किसान अधिकार यात्राकिसानों की समस्याएँ वहीं धरनास्थल पर आयोजित पंचायत में बिजेंद्र राणा ने कहा कि बिजली चोरी व विद्युत बिल बकाया के नाम पर विद्युत कर्मी घरों में घुसते है जो उपभोक्ताओं को परेशान कर सुविधा शुल्क की मांग करते है। यदि विद्युत कर्मी रात्रि के समय बिजली चोरी के नाम पर गांव में...