मोतिहारी, अप्रैल 7 -- डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस दबिश के कारण ही दोनों ने सरेंडर किया है। वर्तमान में तुरकौलिया, रघुनाथपुर और आसपास के क्षेत्रों के चंवर, नहर, बांसवारी व बगीचों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस लोगों को शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक भी कर रही है। पुलिस स्प्रिट सप्लाई करने वाले चेन से जुड़े लोगों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई कर रही है। सप्लाई चेन में संलिप्त तस्करों की कड़ियां लगातार जुड़ रही हैं।-स्वर्ण प्रभात, एसपी, पूर्वी चंपारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...