आरा, अप्रैल 19 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक, एकवारी और हनुमान छपरा गांवों में पुलिस की ओर से शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मिश्रीचक गांव से करीब 7.5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। अभियान के क्रम में पुलिस ने उक्त स्थानों पर तैयार किए जा रहे महुआ पास को भी नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार पूरे अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.