पाकुड़, मार्च 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सीओ संजय कुमार सिन्हा ने रविवार को थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ देवीनगर मोड़ के पास अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त गिट्टी लदे ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। सीओ ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर एक गिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के चालक से गिट्टी से संबंधित चालान की मांग करने पर किसी भी तरह का चालान नहीं दिखाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना में रखा गया है। बताया कि इसकी सूचना जिला के वरीय अधिकारी को दी गई है। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...