छापेमारी : लग्जरी कार में बने तहखाने से शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को कटरा के धनौर में छापेमारी कर शराब लदी लग्जरी कार समेत अंतरराज्यीय गिरोह के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। शराब कार के नीचे बनाए गए तहखाने में छुपाई गई थी। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक कार में शराब की खेप लाई गई है। इसी आधार पर छापेमारी की गई। धनौर में हरियाणा नंबर कार देखी गई तो उसका पीछा किया गया। पुलिस देखकर चालक कार को भगाने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रुकवाया। तीनों धंधेबाज कूदकर भागने लगे, जिसे खदेड़ कर दबोचा गया। धंधेबाजों से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने तहखाने में शराब छुपाने की बात कही। उससे हरियाणा निर्मित 180 बोतल शराब मिली। धंधेबाजों की पहचान हरियाणा के सोनीपत के गुहाना निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.