मुजफ्फरपुर, मई 28 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला गोपी स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप अवैध रूप से संचालित सीमेंट फैक्ट्री पर बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से पांच नामी कंपनियों के रैपर, मशीनें तथा दो ट्रकों पर लोड सीमेंट बरामद किया है। पुलिस के आने की भनक लगते ही संचालक, कारीगर और मजदूर फरार हो गए। फैक्ट्री में दो मशीनों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के नाम पर सीमेंट तैयार किया जा रहा था। बताया जाता है कि जमे हुए सीमेंट को पीसकर दोबारा नामी कंपनियों की बोरी में पैक किया जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त फैक्ट्री करीब चार वर्षों से चल रही थी। यह भी पढ़ें- छापेमारी : गायघाट में अवैध सीमेंट फैक्ट्री पकड़ाई थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि फैक्ट्री संचालक पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी कमलेश सहनी है। ग्रामीण...