मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। जिले में कथित तौर पर झोलाछापों के फैले जाल और उनकी तरफ से लोगों की सेहत को खतरे में डालने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उन पर शिकंजा कसने के इरादे से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी करके झोलाछापों को निशाने पर लिया। इस दौरान अवैध तरीके से संचालित एक अस्पताल को सील कर दिया गया। दो झोलाछापों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह ने टीमों द्वारा छापेमारी एवं उनकी तरफ से की गई धरपकड़ व कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि डिप्टी कलेक्टर माधव उपाध्याय व डिप्टी सीएमओ डॉ.आरके शर्मा ने आरिफ मेमोरियल अस्पताल का संचालन अवैध पाया। जिसे तत्काल सील कर दिया गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट व डिप्टी सीएमओ डॉ.विकास सिंह की टीम ने सलमा नासिर व अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.