छापेमारी: 1.60 लाख का 349 किलो खोवा और 80 किलो छेना नष्ट
प्रयागराज, अगस्त 25 -- रक्षाबंधन पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग खोवा मंडियों और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर 349 किलो संदिग्ध खोवा और 80 किलो छेना मिठाई मौके पर नष्ट करा दी। कुल सात नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। नष्ट कराई गई सामग्री की बाजार कीमत एक लाख 59 हजार 60 रुपये है। खोवा मंडी मीरगंज, कौड़िहार, नैनी और करछना में छापेमारी की। मीरगंज में आयोडीन परीक्षण के दौरान खोवा में स्टार्च की मौजूदगी पाए जाने पर एक नमूना लिया गया और 49 किलो खोवा, जिसकी कीमत करीब 16,660 रुपये थी, नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राखी पर मिलावट का बाजार गर्म, कार्रवाई के दावे पर उठ रहे सवाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.