सहारनपुर, जनवरी 1 -- थाना मंडी पुलिस ने अवैध रूप से मांस बेचने वाले एक आरोपी को मांस बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापेमारी कर 50 किग्रा मांस भी बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पीर वाली गली में कोकन पुत्र मंजूर अहमद दुकान में अवैध भैंस का मांस बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी ने मांस बेचने का कोई लाइसेंस नहीं दिखाया और बताया कि वह मांस बेचकर अपना गुजर-बसर करता है। इसके बाद मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक ने मांस का निरीक्षण किया और प्रथम दृष्टया इसे भैंस या कटड़े का मांस बताया। पुलिस ने अभियुक्त कोकन के पास से करीब 50 किलो अवैध मांस, दो छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 20 काले पैकेट बरामद किए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.