छापा मारकर 49 एलपीजी सिलेंडर पकड़े, दो पर रिपोर्ट
कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। दो स्थानों पर छापेमारी कर टीम ने 49 एलपीजी सिलेंडर के साथ रीफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया। टीम ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कराया। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग के खिलाफ डीएम के निर्देश पर छापेमारी की गई। टीम ने ग्वालटोली के इकबाल के आवास पर छापा मारा, जहां घरेलू और कॉमर्शियल श्रेणी के 46 सिलेंडर, छह रीफिलर और एक इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद हुआ। जांच में गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग मिली। इसी तरह टीम ने फेथफुलगंज में इमरान की दुकान पर छापा मारा, जहां तीन सिलेंडर (दो खाली और एक भरा), रीफिलिंग उपकरण और नोजल बरामद हुआ। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.