फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घरेलू गैस संकट के बीच होटलों, मिठाई दुकानों में व्यवसायिक की बजाय घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को पूर्ति विभाग की टीम जब निरीक्षण को निकली तो टीम ने 13 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर लिये। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जहां पर सिलेंडर बरामद किए गए उन लोगों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएसओ सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम में शामिल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, पूति निरीक्षक नेहा गुप्ता, अमित चौधरी, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार ने ठंडी, सड़क, रेलवे रोड, चौक से बढ़पुर रोड तक होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की। डीएसओ ने बताया कि प्रतिष्ठानों की गोदाम को भी देखा गया। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठाानों से 13 घरेलू गैस सिलेंडर ...