छापा मारकर पांच स्थानों पर बिजली की चोरी पकड़ी
नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार और शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान क्षेत्र के शारदा एन्क्लेव, पिंक सिटी, तुस्याना, रुद्र एन्क्लेव और खोदना कलां क्षेत्र में 70 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि अभियान के दौरान विजिलेंस टीम ने भारी मात्रा में अवैध रूप से बिछाई गई केबल को जब्त कर अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान पता चला कि अब भी कई अवैध कॉलोनियों में कॉलोनाइजर और निवासियों द्वारा बिजली चोरी की जा रही है। ऐसी कालोनियों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से छापेमारी की जाएगी। बता दें कि बीते मई महीने में बिजली चोरी के मामलों में 156 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.