नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका जिला पुलिस की डीआईयू टीम ने एक निजी कंपनी की शिकायत पर नकली उत्पादों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से नकली हार्पिक की 29 बोतलें बरामद कर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेकिट बेंकाइजर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि निश्‍चय जैन ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग कंपनी के उत्पादों की नकली पैकेजिंग तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...