धनबाद, अप्रैल 11 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया नदी किनारे बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध कोयला खनन की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ एवं ब्लॉक दो क्षेत्रीय प्रबंधन की संयुक्त टीम शुक्रवार को अवैध खनन स्थल पर छापेमारी की। छापामारी दल ने इस दौरान वहां अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर अवैध मुहानों को डोजरिंग करवा कर बंद करवाया। छापामारी के दौरान टीम ने पाया कि अवैध कोयला तस्कर नदी के बीच और किनारों पर कई अवैध मुहाना बनाया हैं। जिससे अवैध तरीके से कोयला खनन किया जा रहा था। कार्रवाई का नेतृत्व बाघमारा थाना प्रभारी अजित कुमार कर रहे थे। मौके पर ब्लॉक दो के सुरक्षा नोडल पदाधिकारी राजीव रंजन, सीआईएसएफ बल के अधिकारी व जवान के साथ बाघमारा पुलिस के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...