गिरडीह, जून 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अवैध बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने निकले बेंगाबाद सीओ सफी आलम खुद सड़क हादसे का शिकार हो गए। लेकिन हौसला नहीं टूटा। गाड़ी पलटने के बावजूद सीओ ने मौके पर एक बालू लदा ट्रैक्टर धर दबोचा। सीओ की इस 'ताबड़तोड़' कार्रवाई से पूरे इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- छापेमारी के दौरान वाहन पलटा, बाल-बाल बचे सीओसीओ का मिशन जारी मंगलवार की शाम मीडियाकर्मियों के सवालों के बाद हरकत में आए सीओ सफी आलम मोतीलेदा नदी घाट पर छापेमारी के लिए निकले थे। नदी घाट जाने के क्रम में चालक की लापरवाही से उनका सरकारी वाहन एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और पलट गया। हादसे में सीओ बाल-बाल बच गए। सीओ ने खुद कहा, दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। हादसे के बाद भी सीओ का मिशन रुका नहीं।बालू लदा ट्रैक्टर...