छापामारी कर पनीर-दूध और आइसक्रीम के नमूने लिए
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को भी जिले के कई नामचीन होटल और रेस्टोरेंट में छापामारी कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा। गंदगी मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई।सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा जांची। खाद्य सचल दल ने नगर पालिका के गोपालापुर के निकट स्थित प्रभाकर पैलेस सूर्या रेस्टोरेंट में छापामारी कर पनीर का एक नमूना लिया। बाद जोगापुर स्थित बंधन रेस्टोरेंट से संदेह के आधार पर दूध का नमूना लिया गया। भंगवाचुंगी स्थित सागर रतना रेस्टोरेंट का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.