प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- लालगंज। इलाके के पूरे फत्ते और रामपुर बावली में सोमवार को आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने टीम के साथ छापेमारी की। छापामारी के दौरान 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर चार क्विंटल लहन बरामद नष्ट कराया। मामले में लालगंज आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...