अररिया, मार्च 18 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के मोरंग पुलिस गुप्त सूचना पर विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 6 सरोचिया स्थित मुरी मंडल के घर छापामारी कर आंगन में तस्करी कर लाए गए अवैध सामानों को जब्त किया। मोरंग पुलिस के अनुसार छिपाकर रखा सामान का कुल अनुमानित मूल्य सात लाख तीस हजार पाँच सौ नेपाली करेंसी के कपड़े बरामद किए गए। बरामद कपड़ों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय रानी विराटनगर को सौंपा गया है। उक्त जानकारी मोरंग पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.