छापामारीः पहचान छिपाकर प्रदूषण जांच केन्द्र पहुंचे एआरटीओ
बिजनौर, जून 20 -- बिजनौर। जनपद में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली की पड़ताल करने के लिए एआरटीओ महेश शर्मा अपनी पहचान छिपाकर बैराज रोड समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रदूषण जांच केंद्रों पर पहुंचे और प्रदूषण जांच केन्द्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एक प्रदूषण जांच केन्द्र पर मानक के अनुरूप शुल्क सूची नहीं मिली। जिस पर संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गुरूवार की देर शाम एआरटीओ महेश शर्मा ने स्टाफ के साथ प्रदूषण जांच केन्द्रों पर पहुंचे। एआरटीओ ने परखा कि केंद्रों पर वाहनों की प्रदूषण जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप की जा रही है या नहीं। साथ ही बिना जांच के प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी किए जाने संबंधी शिकायतों के मद्देनजर जांच प्रक्रिया की भी पड़ताल की गई। केंद्रों पर निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.