सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। होली पर्व को लेकर अवैध शराब के जमा करने में जुटे धंधेबाजों के मंसूबों पर नगर थाना पुलिस ने पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर शहर के मिरचाईपट्टी मुहल्ले में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को भनक लगी थी कि होली के मौके पर खपाने के लिए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब जमा की जा रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। माफियाओं को पकड़ने के दौरान एसएसआई भी हल्के रूप से चोटिल हो गए। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। जब्त की गई शराब को थाना लाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया श...