रांची, मई 5 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। छापर पंचायत के बींजा भवानी टोला में डालसा ने मंगलवार को विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया। सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में 'डॉन' योजना पर विशेष जागरूकता दी गई। सभी को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की गई। साथ ही देश को नशामुक्त बनाने में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी बताया गया। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान शुरू आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय...