हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर। निवादा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में छानी ने उमरी को किया पराजित किया। ग्राम निवादा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार फीता काटकर किया। जिसमें छानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 63 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए उमरी की तरफ से सुखदेव ने तीन छक्के लगाकर 23 रन की पारी खेली है फिर भी उमरी छह ओवर में छह विकेट पर सैंतीस रन ही बना पाई है। छानी ने मैंच 26 रनों से जीत लिया है इस मैच में कमेंटेटर आलोक सिंह व छोटू सिंह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.