उरई, अप्रैल 6 -- जालौन,संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम छानी खास में बस्ती में लगे बिजली के पोल पांच दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश में गिरकर टूट गए थे लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें बदला नहीं जा सका है। इसके चलते पूरे मोहल्ले में अंधेरा पसरा हुआ है और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली के पोल शीघ्र बदलवाने की मांग की है।ग्रामीण बालाप्रसाद पुजारी, रामकरन पाल, सुरेश कुमार, गोटीराम आदि ने बताया कि दलित बस्ती में करीब 35 घर हैं, जो पूरी तरह इसी लाइन पर निर्भर हैं। पोल गिरने के बाद से ही पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और महिलाओं को घरेलू कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के पोल गिरकर टूटने की सूचना उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.