छात्र हित से जुड़े कार्यों के नोडल अधिकारी बने प्रो. कमलेश
शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध 55 महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों के निष्पादन हेतु वाणिज्य संकाय के प्रोफेसर कमलेश गौतम को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।कुलपति के आदेशानुसार अब छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़े सभी कार्यों का समन्वय, नियमन और निष्पादन प्रो. कमलेश गौतम के निर्देशन में किया जाएगा। इस व्यवस्था से छात्रवृत्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आने के साथ विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि छात्रवृत्ति योजनाएं विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.