गौरीगंज, जनवरी 23 -- अमेठी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में छात्र जोड़ो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी रणनीतियों और छात्र हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी के अध्यक्ष ऋषभ पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों की आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए छात्रों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। बैठक के दौरान कॉलेज, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों को आ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.