समस्तीपुर, मार्च 16 -- विद्यापतिनगर। थाना के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड पांच के पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा की हत्या में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दो आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार सुबोध साह और सुशांत कुमार दोनों पिता पुत्र हैं और गांव के ही रहने वाले है। पुलिस ने घटना के कुछ ही समय बाद दोनों आरोपी को दबोच लिया था। उससे पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी के घर में ही छात्र निलेश को गोली मारी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में घटना की रात ही त्वरित कारवाई करते छापेमारी कर दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.