कानपुर, अप्रैल 28 -- चकेरी, संवादताता। लाल बंगला के चंद्र नगर में पैदल जा रहे छात्र से स्कूटी सवार लुटेरों ने मोबाइल लूटा और भाग निकले। आरोप है कि पीड़ित जब थाने शिकायत करने पहुंचा तो एक पुलिसकर्मी ने ऑनलाइन शिकायत करने की बात कहकर टरका दिया। लूट का फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित से सम्पर्क किया। ओमपुरवा के शिव पार्क निवासी अंकित कनौजिया बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके अनुसार बीते सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह शिव कटरा स्थित जिम जाने के लिए पैदल निकले थे। तभी चंद्र नगर में हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से आये स्कूटी सवार दो से तीन सेकेंड के लिए उनके पास रुके और हाथ मे झपट्टा मारकर मोबाइल छीन कर भाग निकले। अंकित के शोर मचाने पर आस पास के लोग जमा हुए लेकिन आरोपित भाग निकले थे। अंकित का आरोप है कि घटना के बाद चकेरी थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.