औरंगाबाद, जून 23 -- दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड छह निवासी छात्र शिवम कुमार से दो अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा मंगलवार के दोपहर सोने का लॉकेट छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्र के चाचा सुबोध मेहता ने दाउदनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि शिवम कुमार एए कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चूड़ी बाजार स्थित एक होटल की गली के पास दो अज्ञात युवक उसे पकड़कर गली में खींच ले गए और गले में पहना सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- छात्र से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हुए बदमाश पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की मांग की है। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी

हिंद...