प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐंठू लालाबाजार गांव निवासी मनोज कुमार पाल का बेटा विमल 27 मार्च की शाम मानिकपुर लाइब्रेरी से साइकिल से अपने घर लौट रहा था। आरोप है तभी पीछे से चारपहिया वाहन से आए दो युवकों ने उसे रोक लिया। गाली गलौच करते हुए उससे दो हजार रुपये मांगने लगे। न देने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उसके घर पहुंचे। घर वालों से भी हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मनोज पाल की तहरीर पर पुलिस ने रानीमऊ लाला बाजार के संदीप कुमार शुक्ला, सुशील कुमार पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...