महाराजगंज, फरवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर शनिवार को विदाई समारोह के बाद एक छात्र को मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम कोहड़वल निवासी धीरज गुप्ता ने बताया है कि उसका छोटा भाई नीरज निचलौल के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं का छात्र है। कॉलेज में विदाई समारोह होने के बाद शनिवार शाम को वह घर जा रहा था, इस बीच कुछ लोगों ने एक राय होकर पहले के विवाद की खुन्नस में उसे गाली देने लगे और इसके बाद लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान उसका सिर फट गया और वह अचेत होकर गिर गया। उसे जान मारने की धमकी भी दी गई। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.