छात्र से मारपीट, व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने पर वारदात
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के विवाद में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर के गोपनाथपुर निवासी प्रमोद दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को सुबह करीब पौने 11 बजे क्लास खत्म होने के बाद वह कमरे पर जाने के लिए निकला था। आरोप है कि स्कोडा शोरूम के सामने पहले से मौजूद शुभम तिवारी, अंकुर सिंह और पांच-छह अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने की बात पूछते हुए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। किसी तरह वह कोचिंग के अंदर पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.