मेरठ, मई 9 -- मोहल्ला शिवपुरी निवासी छात्र रजत गौड़ को साइबर ठग ने टेलीग्राम पर मैसेज कर झांसे में लेकर 60 हजार रुपये की खगी कर दी। साइबर ठग ने छात्र को एप के माध्यम से निवेश करने पर अधिक रिटर्न का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित छात्र ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सिकायत करते हुए थाना साइबर टीम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना साइबर टीम ठग की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर टीम जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...