शामली, मई 11 -- शामली। क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी एक व्यक्ति ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर प्राईवेट स्कूल शिक्षक पर पुत्र के साथ बेहरमी से मारपीट कर आंख पर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी नीटू कुमार ने थाना आदर्शमंडी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के भैंसवाल रोड स्थित एक प्राईवेट स्कूल में उसका पुत्र आकांशु कक्षा एक में पढता है। आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने अकारण उसके पुत्र की रंजिशन बेहरमी से पिटाई की, जिस कारण उसके पुत्र के आंख पर गंभीर चोट आई है और अंगभंग होने की आशंका है। पीडित ने पुलिस से मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वही पुत्र आकांशु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.