प्रयागराज, फरवरी 25 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने बुधवार को परिसर में व्याप्त छात्र समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्लयू) को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महिला सुरक्षा, नवनिर्मित पुस्तकालय के संचालन, पेयजल संकट और स्वच्छता व्यवस्था जैसे मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इविवि के इकाई अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने नए पुस्तकालय भवन का उद्घाटन हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन वह अब तक पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो सका है। परिषद ने इसे तत्काल प्रभाव से शुरू करने, केंद्रीय पुस्तकालय का समय रात्रि 10 बजे तक बढ़ाने और विधि, विज्ञान व कला संकायों में नवीनतम पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इकाई मंत्री काव्यांशी कुमारी ने प्रत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.