छात्र सुरक्षा के सवाल पर एबीवीपी ने दिया धरना
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। एबीवीपी की बीएचयू इकाई ने बुधवार की शाम छात्र सुरक्षा के सवाल पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्यालय में धरना दिया। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की सुरक्षा, सुविधा, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने को लेकर मुख्य आरक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्रहित एवं परिसर की सुरक्षा से जुड़े इन सभी विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नौ सूत्री ज्ञापन में वाहनों की स्पीड लिमिट तय करने, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, चोरी और स्नेचिंग पर प्रभावी कार्रवाई, दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य करने, निर्माण कार्यों में एनजीटी मानकों का पालन, परिसर के अंधेरे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.