छात्र सुमित ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल
जौनपुर, अगस्त 22 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के 10वीं के छात्र सुमित राय ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल परिवार ने मेडल विजेता छात्र का स्वागत किया। स्कूल के मैनेजर रोहित प्रताप पाल ने कहा कि सुमित राय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार और स्कूल, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। कोच संजय पाल ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि सुमित राय का चयन अब नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। हमें विश्वास है कि सुमित राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.