छात्र सिद्धार्थ का असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- लखीमपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र सिद्धार्थ राज ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा पास कर ली। सिद्धार्थ का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। इसकी जानकारी होते ही स्कूल प्रशासन ने खुशी जताई और सिद्धार्थ व परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सिद्धार्थ राज ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन व दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार ने सिद्धार्थ राज को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- मानस एकेडमी के दो पूर्व छात्रों ने सीडीएस परीक्षा की उत्तीर्ण यह भी पढ़ें- प्रत्यूष शर्मा बने असिस्टेंट कमांडेंट, देशभर में 92वीं रैंक यह भी पढ़ें- Success Story: पहले अटेम्प्ट में BPSC क्रैक,अब UPSC में बिखेरा जलवा; AIR 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.