छात्र सांसदों ने संसद में उठाए देश के ज्वलंत मुद्दे
सासाराम, सितम्बर 14 -- अकोढ़ीगोला। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नावाडीह में सोमवार को 28वें युवा सांसद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। सदन की कार्यवाही के दौरान शिक्षा, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, पर्यावरण और सामाजिक समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। छात्र सांसदों ने तर्क और सवालों के माध्यम से सदन की कार्यवाही को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी गई। इस दौरान अपने को प्रज्वलित करो और दुनिया को प्रकाशित करो का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- युवा सांसद कार्यक्रम: पेपर लीक और महंगाई पर सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.