मेरठ, अगस्त 4 -- प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन को जरुरी प्रमाण पत्रों की बाध्यता के चलते चौ.चरण सिंह विवि ने आज यानी मंगलवार को छात्र सहायता केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। यदि छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफकेट (पीसी) सहित अन्य प्रमाण पत्र चाहिए तो वह केवल आज छात्र सहायता केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, 12 अगस्त तक कैंपस स्थित केंद्रीय पुस्तकालय बंद रहेगा। कैंपस एवं कॉलेज अब 13 अगस्त को ही खुलेंगे। सोमवार को विवि ने उक्त आदेश जारी कर दिए। प्रमाण पत्रों की जरुरत देखते हुए विवि ने केवल आज छात्र सहायता केंद्र खोलने का फैसला लिया है। कल यानी बुधवार से 12 अगस्त तक कैंपस के साथ ही छात्र सहायता केंद्र भी बंद रहेगा। विवि ने छुट्टियों में सेंट्रल लाइब्रेरी खुली रखने पर कोई राहत नहीं दी है। विवि के अनुसार जिला प्रशासन ने परीक्षाओं को छोड़कर विवि...