औरैया, फरवरी 24 -- अजीतमल, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय मुडैना रूपशाह में बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत सुधारने के लिए प्रतिदिन 10 मिनट योग अभ्यास शुरू किया गया है। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे छात्रों की एकाग्रता और सहनशक्ति में वृद्धि होगी। मंगलवार को प्रधानाध्यापिका स्नेह लता ने बच्चों को योग के विभिन्न अभ्यास कराए और उनके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग से मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है। साथ ही बच्चों में अच्छी आदतें और अनुशासन भी बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने की सलाह दी। इस दौरान सहायक अध्यापिका पूजा दोहरे और शिक्षामित्र सीमा चौहान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। फोटो: 16 योगाभ्यास करते स्कूली बच्चे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.