छात्र समस्याओं को लेकर सछास बनाएगी आंदोलन की रणनीति
प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी की करीब छह हजार सीटों में कटौती, लगातार फीस वृद्धि, छात्रावासों की समस्याओं और छात्र संघ की बहाली को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।शुक्रवार को जार्ज टाउन स्थित सपा कार्यालय में संगठन की मासिक बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय यादव सम्राट ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय आते हैं। फीस में लगातार बढ़ोतरी छात्र हित में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.