छात्र समन्वय समिति ने 3 अगस्त को छात्र जन आक्रोश महारैली का किया ऐलान
दुमका, जुलाई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। संथाल एकेडमी में छात्र समन्वय समिति की छात्रों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान में छात्रों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जेपीएससी की सीटों में खरीद-फरोख्त, जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा के संथाली प्रश्नपत्र-2 में हुई अनियमितता, महाविद्यालयों में यूजी नामांकन सीटों में भारी कटौती तथा आदिवासी, मूलवासी और झारखंडी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।इन सभी मुद्दों के समाधान और सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए समिति ने आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 3 अगस्त को संथाल एकेडमी, दुमका से समाहरणालय, दुमका तक शांतिपूर्ण छात्र जन आक्रोश महारैली निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- JPSC पीटी पास करने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.