दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। छात्र समन्वय समिति के द्वारा संताल परगना के 170वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को एसपी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुमका अंचल अधिकारी अमर कुमार, कार्यक्रम के संरक्षक एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ केपी यादव मौजूद थे। सर्वप्रथम छात्र समिति समन्वय के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू मुर्मू, फूलो झानो एवं एसपी कॉलेज के संस्थापक स्व. लाल बाबा हेंब्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी अमर कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल हूल की शुरुआत 30 जून 1855 से साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि संताल परगना की स्थापना एक ऐतिहासिक घटना है, जिसने इस क्षेत्र के लोगों को एक नई पहचान दी है। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.