बहराइच, जुलाई 22 -- बहराइच, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने किसान पीजी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता यासर शाह ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है। किसी भी विश्वविद्यालय को राजनीतिक द्वेष की भावना से निशाना बनाना शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षा, सामाजिक न्याय और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही। यह भी पढ़ें- ...