छात्र सभा ने अमर बलिदानियों को याद किया
लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव बाबू की अगुवाई में द्वार संख्या एक स्थित अमर बलिदानी देश के वीर सपूत शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। अक्षय यादव, विपुल यादव, रजत अग्रहरि, शुभम चन्द्रा, शिव पूजन पांडेय, रोहित यादव, शिवाजी यादव, आदित्य पांडेय आदि छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.