प्रयागराज, नवम्बर 22 -- लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को तीसरे छात्र संसद का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष ने स्वच्छता, पर्यावरण प्रदूषण और नदियों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर जोरदार बहस की। सत्ता पक्ष ने सरकार की योजनाओं और 2025 के महाकुंभ में स्वच्छता संकल्प के आंकड़ों को प्रस्तुत किया, वहीं विपक्ष ने गंगा जैसी नदियों को संरक्षित करने में सरकारी नीतियों की विफलता और क्रियान्वयन में खामियों को उजागर किया। बहस के दौरान, दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि इन चुनौतियों से लड़ने के लिए सिर्फ सरकारी मशीनरी नहीं, बल्कि जनभागीदारी आवश्यक है। कक्षा 12 की छात्रा रिया ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सत्र का संचालन किया। प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.