जौनपुर, मई 13 -- गौराबादशाहपुर। कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में छह प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। विद्यालय के 180 सांसदों ने मतदान किया, जिसमें तीन मत अवैध पाए गए। मतगणना में कक्षा 11 की छात्रा अनन्या चौबे ने सर्वाधिक 81 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर जीत दर्ज की। वहीं शाश्वत अग्रहरि को 32 और श्रेया मोदनवाल को 31 मत मिले, जिसके आधार पर दोनों को उप प्रधानमंत्री चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए दो दिनों के भीतर मंत्रिमंडल गठन कर विद्यालय की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- छात्र संसद का परिणाम घोषित, शपथग्रहण 16 को अंत में छात्र संसद प्रमुख अजीत ने सभी के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.